तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छह साल के बच्चे के पैर टूटा
- बिना नंबर प्लेट की बाइक चलाने का आरोप
धौज थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के नया गांव गोठड़ा मोहताबाद में सड़क पार कर रहे छह साल के बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा उछलकर सड़क पर गिर गया और उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई। बच्चे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता की शिकायत पर धौज थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बच्चे के पिता प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अक्तूबर को शाम करीब चार बजे उनका बेटा अयान गांव में वीरू की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय गौतम भड़ाना उर्फ हर्ष बिना नंबर प्लेट की बाइक तेज रफ्तार से चलाते हुए आया और बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अयान करीब चार से पांच फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रवीण, बेटे की तबीयत और अस्पताल में इलाज के कारण वह शिकायत देने के लिए दो दिन बाद पहुंचे। पिता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 21 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है।