फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 23 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के अयोध्या का निवासी था मृतक, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भगत सिंह कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले 23 साल के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को मृतक के पास से कोई नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

यूपी के अयोध्या में रहने वाले अजय कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह यहां पर अपने छोटे भाई 23 साल के अविनाश के साथ भगत सिंह कॉलोनी में किराये पर रहता है। दोनों भाई यहां पर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार रात को वह ड्यूटी पर चले गए, जबकि कमरे पर उसका छोटा भाई अविनाश मौजूद था। सुबह ड्यूटी से जब वह वापस आए तो, अंदर से दरवाजा बंद मिला। उसने दरवाजा खोलने के लिए काफी बार खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट को खोला तो उसका भाई फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें