फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्यूशन जाते समय 12वीं के छात्र पर पड़ोसियों ने चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नवीन नगर चौकी क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। ओम एनक्लेव पार्ट-2 निवासी सोनू कुमार राम जब शाम करीब सात बजे ट्यूशन के लिए घर से निकला था, तभी दीपावली कॉलोनी पार्किंग के पास पड़ोस में रहने वाले गौरव और उसके दो साथियों ने उसे घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि गौरव पिछले कई दिनों से स्कूल में उसका पीछा करता था और उसे घूरता था, जिससे दोनों के बीच तनाव चल रहा था।
विज्ञापन


घटना के समय आरोपियों ने ट्रक के पीछे छिपकर सोनू पर हमला किया। पहले उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया और फिर एक आरोपी ने चाकू निकालकर उसके बाएं और दाहिने कंधे पर वार कर दिए। बचाव की कोशिश में छात्र के हाथ में भी गंभीर चोट आई है। शोर मचने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना पल्ला पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर गौरव और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। घायल छात्र का बादशाह खान अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश के अलावा कोई और वजह तो नहीं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें