फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सहेली की सलाह पर सोफे में छिपाए नौ लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जनता कॉलोनी में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला को अपनी सहेली की सलाह मानना बेहद भारी पड़ गया। पीड़िता गोल्डी पांडे ने सारन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास करीब आठ से नौ लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात थे। अपनी सहेली शिवकुमारी के सुझाव पर उसने जेवरों को सुरक्षित रखने के लिए एक नया सोफा खरीदा और उसके अंदर गहने छिपा दिए। महिला ने आरोप लगाते हुए दावा किया कि सोफे में गहने होने की जानकारी उसकी सहेली के अलावा किसी और को नहीं थी।
विज्ञापन


चोरी का खुलासा तब हुआ जब 16 जनवरी को गोल्डी ने सोफे की जांच की और पाया कि वहां रखे कीमती जेवर गायब हैं। गायब हुए सामान में सोने का मंगलसूत्र, बालियां, अंगूठियां, पेंडल, माथे का टीका और चांदी की पाजेब समेत कई कीमती वस्तुएं शामिल हैं। पीड़िता को शक है कि उसकी सहेली ने ही परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है, जिसके बाद पुलिस ने शिवकुमारी और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सारन थाने के जांच अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें