फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र के लोग केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान टूटने पर प्लॉट और निर्माण अनुदान की मांग
विज्ञापन


फरीदाबाद। एयरफोर्स स्टेशन के सौ मीटर दायरे में बने आवासों को हटाए जाने की प्रशासनिक कवायद के विरोध में रविवार को क्षेत्र के लोग केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले। केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर एयरफोर्स के सौ मीटर दायरे में रहने वाले परिवारों को बचाने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता सतीश फागना और कविंद्र चौधरी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि फरीदाबाद एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्री से 100 मीटर दायरे में आने वाले आवासों को हटाने के संबंध में हरियाणा एंड पंजाब हाईकोर्ट में सुरेश गोयल बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में सुनवाई चल रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने एक समाचार पत्र में मकानों की सूची जारी की है जिससे वहां रहने वाले लोगों में घबराहट है। उन्होंने कहा कि यहां लोग 30-40 साल से रह रहे हैं यदि यह मकान टूट गए तो हजारों परिवार बर्बाद हो जाएंगे। मांग रखी गई कि जिनके मकान हटाए जाने हैं उन्हें सरकार प्लॉट दे और निर्माण लागत 1500 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से अनुदान राशि दे। जिनके नाम रजिस्ट्री हो, हाउस टैक्स, विकास शुल्क जमा कराया गया हो केवल उसे या उसके उत्तराधिकारी को ही प्लॉट और अनुदान राशि दी जाए। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा उजाड़ने का नहीं बसाने का काम करती है, सरकार इस विषय पर काफी गंभीर है, लोगों का नुकसान न हो इसका रास्ता निकाला जाएगा। इस मौके पर अवधेश ओझा, महाशय, नारायण, सत्यनारायण, विनोद शर्मा, जगतार विर्दी, केके गोस्वामी, जतिन कोड़ा, दिनेश प्रकाश सिंह, घनश्याम उनियाल, कामेश्वर प्रधान, अमन कौशिक, आंशु छिक्कारा, रिंकू धीमान, राजू सिंह, अवतार सिंह और बिजेंद्र ढुल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें