फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों से 90 फीसदी कर्मचारी नदारद मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तरों से 90 फीसदी कर्मचारी नदारद मिले
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी सिस्टम होने के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान 90 फीसदी अधिकारी व कर्मचारी दफ्तर से नदारद मिले। उपायुक्त ने कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में लिया है। समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों नगर निगम आयुक्त यश गर्ग का फरीदाबाद से गुरुग्राम ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह उपायुक्त यशपाल यादव को नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पहले ही दिन निगमायुक्त ने आदेश दिए थे कि यह देखा जाए कि निगम में अधिकारी व कर्मचारी समय पर ड्यूटी आ रहे हैं या नहीं। मंगलवार सुबह 9 बजे के बाद उन्होंने सभी ब्रांचों का निरीक्षण किया गया। लेखा शाखा के कार्यालय में एक-दो कर्मचारी ही मिले। लोन शाखा में चार कर्मचारी ड्यूटी पर थे। टैक्सेशन डिपार्टमेंट में भी कई कर्मचारी गायब थे, टैक्सेशन शाखा प्रभारी की कुर्सी खाली मिली। जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय में आवेदकों की भीड़ थी, कर्मचारी सीट से नदारद थे। इस दौरान लगभग सभी विभागों का यही हाल देखने को मिला।
विज्ञापन

नगर निगम का पदभार संभालने पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत दी गई थी कि समय पर दफ्तर पहुंचे। मंगलवार सुबह नौ बजे निरीक्षण में कई ब्रांचों के अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- यशपाल यादव, उपायुक्त, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें