फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 80 एस लीजेंड्स की टीम ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
- द ग्रेट 80 एस लीजेंड्स क्रिकेट क्लब ने क्रिक्मेट्स क्रिकेट क्लब को 53 रनों से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट महाविद्यालय में सोमवार को मिक्स कॉरपोरेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें द ग्रेट 80 एस लीजेंड्स क्रिकेट क्लब ने क्रिक्मेट्स क्रिकेट क्लब को 53 रनों से हरा कर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। टीम की ओर से कमल 60 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

द ग्रेट 80 एस लीजेंड्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से कमल ने 30 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 60 रन बनाए, जबकि प्रवीन ने 38 गेंद पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। क्रिक्मेट्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजीत ने 4 विकेट और चिराग ने 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिक्मेट्स क्रिकेट क्लब की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी। इसके साथ द ग्रेट 80 एस लीजेंड्स क्रिकेट क्लब मैच को अपने कब्जे में कर लिया। टीम की ओर से संजीत ने 31 गेंदे पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रन, शैली गोयल ने 27 गेंद पर 3 चौक की मदद से 27 रन बनाए। क्रिक्मेट्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए धर्मेन्द्र सिंह ने 3 विकेट व अतुल ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें