फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर के बाहर सफाई कर रही घरेलू सहायिका को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- घायल का बीके अस्पताल में चल रहा था इलाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेक्टर-16 में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर सफाई कर ही घरेलू सहायिका को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी महिला 10 मीटर दूर जाकर गिरी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी बृजेश नाथ ने बताया है कि सेक्टर-16 में उनकी ससुराल है। सेक्टर-15ए निवासी हीरा देवी यहां साफ-सफाई का काम करती थी। रोजाना की तरह 22 जून को सुबह सफाई के काम के लिए पहुंची। जब वह घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह उसे लेकर तुरंत बीके अस्पताल में पहुंचे। डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। रविवार को हीरा देवी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें