8 new positive case found in faridabad
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। इस दौरान 11 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। मौजूदा समय में कोरोना के लिहाज से स्थिति काबू में है। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 99 प्रतिशत बना हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 14, सेक्टर 86 व एनएचपीसी कॉलोनी से नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46 हजार 473 तक पहुंच गई है। इनमें से 45 हजार 992 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 416 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। फिलहाल 65 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 52 होम आइसोलेशन में हैं। शेष 13 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें से दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।