फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में 78,944 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। टीके की कमी के कारण सुस्त पड़ी टीकाकरण की रफ्तार दोगुनी हो गई है। जिले में एक ही सप्ताह में 78,944 लोगों का टीकाकरण किया गया। सोमवार को 48 केंद्रों पर टीके लगाए गए। केंद्रों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। लोगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

टीके की कमी से लगातार टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। बीते सप्ताह में टीके की कमी के कारण महज 49 हजार लोगों का टीकाकरण हो सका। वहीं, टीकाकरण शिविर लगाने में भी स्वास्थ्य विभाग को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे विपरीत जिले में इस सप्ताह न केवल टीके की खेप मिली बल्कि तीन दिन 47 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। ऐसे में लोगों को घर के पास ही टीकाकरण की सहूलियत मिली। सोमवार को जिले में 48 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। बीके नागरिक अस्पताल सहित जिले के अन्य केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। ऐसे में कई लोगों को घंटे इंतजार के बाद टीकाकरण की सहूलियत मिली। हालांकि राहत की बात है कि जिले के ज्यादातर केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों का वैक्सीनेशन हो सका। वहीं कुछ केंद्र ऐसे भी रहे जहां दोपहर होने तक टीके की खेप खत्म हो गई और लोगों को अगले दिन टीकाकरण के लिए बुलाया गया।
वर्जन-
वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। प्रयास है कि जल्द से जल्द योग्य आबादी का टीकाकरण हो। ज्यादा खेप मिलते ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ा दी जाती है। लोगों से अपील है कि वैक्सीनेशन कराएं। - डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सप्ताह में हुआ टीकाकरण
दिन टीकाकरण
26 जुलाई 5767
27 जुलाई 17274
28 जुलाई 8325
29 जुलाई 10617
30 जुलाई 16625
31 जुलाई 5980
1 अगस्त 11356
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें