फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल 2020 के बाद जुलाई में न्यूनतम केस, एक भी मौत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण की दो जानलेवा लहरों के बाद अब एक बार फिर राहत भरे आंकड़े सामने आ रहे हैं। जिले में जुलाई में दो लहरों के न्यूनतम मामले दर्ज किए गए। वहीं, किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। जुलाई में केवल 61 मामले सामने आए। यह बीते 14 माह में अप्रैल 2020 के बाद किसी एक माह में मिले अब तक के न्यूनतम मामले हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में मई माह के मध्य में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। जून माह तक मामलों की गिरावट से दूसरी लहर के खत्म होने की उम्मीद जगी। वहीं, जुलाई माह में बीते 14 माह के न्यूनतम मामलों की सारे रिकॉर्ड टूट गए। इस माह केवल 61 नए मामले मिले। वहीं, इस माह तीन दिन नए मामलों की संख्या शून्य रही। इससे पहले अप्रैल 2020 में इससे कम महज 47 मामलों की पुष्टि हुई थी। जिले में कोविड का पहला मामला मार्च 2020 में सामने आया था। इसके बाद लगातार हर माह कोरोना संक्रमण के मामले और मौत के आंकड़े दर्ज होते रहे। वहीं, इन दिनों लगातार 45 दिन से किसी संक्रमित की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं की गई है।
वर्जन-
संक्रमण मामलों में गिरावट सकारात्मकता के लिए अच्छी है, लेकिन यह आंकड़े लापरवाही बरतने की इजाजत नहीं देते। लोगों को सतर्कता के साथ देश-जिले और समाज के साथ अपनों की भलाई के लिए कोविड नियमों का लगातार पालन करना चाहिए। वहीं, स्वस्थ लोगों से अपील है कि टीकाकरण कराएं, यही प्राथमिता कोविड से बचाव में मदद करेगी। - डॉ. रामभगत, कोविड-19 के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें