फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम मामला : नूहं और अलवर में दबिश दे रहीं पुलिस टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह और अलवर में दबिश दे रहीं पुलिस टीमें
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत चाचा चौक से एटीएम उखाड़ कर ले जाने के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। रविवार को हुई वारदात के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें नूंह, मेवात और अलवर, राजस्थान के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। मगर पुलिस को न तो बदमाशों का सुराग मिला है और न ही उखाड़ कर ले जाया गया। एटीएम का कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस घटना के बाद सोमवार को डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह ने थाना प्रभारियों की बैठक ले एटीएम बूथों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए हैं।
29 सितंबर को आधी रात के बाद करीब 3.08 मिनट पर एक पिकअप में सवार होकर आए 8-10 बदमाश एचडीएफसी बैंक के एटीएम को उखाड़कर पिकअप गाड़ी में डाल ले गए थे। एटीएम में 12 लाख 15 हजार रुपये थे। पुलिस को इस वारदात में नूंह और अलवर के गिरोह पर शक है। पुलिस की कई क्राइम ब्रांच टीमें बदमाशों की पहचान में जुटी हुई हैं। पुलिस ने गुरुग्राम और नूंह पुलिस से भी संपर्क साधा है। वहीं अलवर के बदमाश भी इस तरह की वारदात करते हैं। उनका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा पुलिस की टेक्निकल टीम भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस घटना के बाद सोमवार शाम को डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह ने अपने जोन के सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में एटीएम की बूथों की सुरक्षा पुख्ता करने के साथ-साथ गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। उन्होंने थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाके में रात को नाकेबंदी कर बदमाशों पर नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें