जिम्नास्टिक में दमखम दिखाएंगे जिले के 33 खिलाड़ी
फरीदाबाद। पंचकूला में 3 अक्टूबर से खेली जाने वाली राज्य स्तरीय इंटर सेंटर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन कर सोमवार को कर दिया गया है। जिम्नास्टिक के लिए विभिन्न आयुवर्ग में 33 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जो पंचकूला में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे ।
जिम्नास्टिक प्रशिक्षक नवीन सैनी ने बताया कि हमारी टीम आज पंचकूला के लिए रवाना होगी। टीम में आर्टिस्टिक अंडर-9 वर्ग में लावंया अत्री, कोयल नागर, ईशा रावत, निराजंना पुनिया और माही गोस्वामी को शामिल किया गया। अंडर-11 वर्ग में नायसा रत्रा, तनिशा नेगी, चंचल नागर, नायमा रत्रा, दिव्यांशी का चयन किया गया है। अंडर-13 वर्ग में देविका, मोनिका नागर, आरती ठाकुर, मुस्कान पांचाल और सरस्वती राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। इसके अलावा अंडर-15 वर्ग में नेहा कुमारी, सिमरन पांचाल, श्रुति धनखड़, वर्ष और प्रशंसा राणा को स्थान दिया गया है। अंडर-17 वर्ग में आयुष्मान सहरावत, दिशा कंवर, वर्तिका पुजारी, जान्वी सरोहा और प्रतिष्ठा राणा का चयन हुआ है। अंडर-13 रिदमिक में हर्षिता यादव, वंशिका नागर, मनप्रीत और धृति शर्मा का चयन हुआ है। अंडर-15 वर्ष इंद्री पांडे, तनवी सरोहा, नृत्या पांडे और जोयसा का टीम जगह मिली है।