फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट के खाते से उड़ाए 7.5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठग लोगों को अपने झांसे में लेने में इतने माहिर हैं कि पढ़े लिखे लोग भी इनके चंगुल में फंस जाते हैं। ठगों ने हाईकोर्ट से रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट को अपनी बातों में उलझाकर खाते से साढ़े सात लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने उन्हें सिम का केवाईसी करने का झांसा दिया। ठगों ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर सिम ब्लॉक हो जाएगा। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-9 निवासी ओमप्रकाश मनचंदा ने बताया कि वे हाईकोर्ट से सुपरिटेंडेंट के पद से रिटायर्ड हैं। 22 दिसंबर को उनके पास एक फोन आया। आरोपी ने खुद को एयरटेल कंपनी का कर्मचारी प्रदीप शुक्ला बताया। उसने कहा कि उनके मोबाइल नंबर की केवाईसी नहीं है। वह एक लिंक भेज रहा है जिसमें एक एप है। उसे डाउनलोड करके इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। आरोपी ने एप डाउनलोड करवाने के बाद 10 रुपये का भुगतान करने को कहा। पीड़ित ने जैसे ही 10 रुपये भेजे तो आरोपी ने फोन हैक कर उनके खाते से 7.58 लाख रुपये निकाल लिए। ओमप्रकाश काफी देर तक अपना फोन नहीं चला पाए। कुछ देर बाद उन्हें खाते से पैसे कटने का संदेश प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें