फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: व्यापार का झांसा देकर दोस्त के 65 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। व्यापार शुरू करने का झांसा देकर एक युवक न अपने दोस्त के 65 लाख रुपये हड़प लिए। युवक से मुनाफे के नाम पर दोस्त व्यापार में उसकी रकम लगवाता रहा। बाद में पैसे वापस मांगने पर दोस्त ने मिलना और कॉल उठाना तक बंद कर दिया। तंग आकर युवक ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मूल रूप से पलवल के गांव असावटी व वर्तमान में सेक्टर-16 में रहने वाले मान सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह पलवल के गांव शेखपुर निवासी सूरज भाटी को करीब आठ साल से जानता है। अगस्त 2020 में सूरज उसके पास कार की खरीद-फरोख्त का व्यापार शुरू करने का प्रस्ताव लेकर आया था। उसने मना कर दिया लेकिन सूरज उसके पीछे पड़ गया। उसने विश्वास दिलाया कि उसे केवल पैसे निवेश करने हैं, बाकी काम वह खुद कर लेगा और जो मुनाफा होगा, वह उसे दे दिया जाएगा। यह सुनकर वह उसकी बातों में आ गया।
विज्ञापन

शुरुआत में मान सिंह ने सूरज को आठ लाख रुपये दिए। सूरज ने मुनाफे के रूप में उसे 50 हजार रुपये दिए। इसी प्रकार वह लगातार निवेश करता चला गया। बाद में सूरज ने मुनाफा देने से मना कर दिया। जब पूछा तो वह और पैसे मांगने लगा। उसने उसे और पैसे दे दिए। इस तरह उसने उससे कुल 65 लाख रुपये ले लिए और बाद में उसका फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि पैसे मांगने पर उसे धमकी दी। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, गिरा पोल
फरीदाबाद। सेक्टर 12-15 की रेड लाइट पर तेज रफ्तार एंडेवर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की डिवाइडर पर लगा सीसीटीवी खंभा टूटकर गिर गया। हादसे में सीसीटीवी और डिवाइडर पर लड़े पौधे क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। सेंट्रल थाने की टीम ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें