फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

632 कोरोना के नए मामले मिले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना के 632 नए मरीजों की पहचान की। कोरोना संक्रमण काल में यह पहली बार है, जब इतनी संख्या में एक दिन में संक्रमित मिले हैं। 489 लोग संक्रमण मुक्त हुए। दो मरीजों की इस दौरान मौत भी हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-7 सी व सेक्टर-7 निवासी दो बुजुर्गों की मौत हुई। दोनों ही 73 वर्षीय थे। जिले में अभी तक 272 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमितों की संख्या 20 हजार 969 हो गई है। इसमें से 28 हजार 158 मरीज स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। नए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
इस समय जिले में 2539 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 429 को अस्पताल में रखा गया है, जबकि 2110 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पतालों में दाखिल 57 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसमें से नौ वेंटिलेटर पर हैं। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 90.9 प्रतिशत है। इस समय प्रति एक लाख की आबादी पर 15 हजार 386 सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक कुल 2 लाख 76 हजार 752 सैंपल लिए गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 2442 सैंपल लिए गए हैं। अभी 421 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें