अगले बरस आने का वादा ले गणपति बप्पा को दी विदाई
फरीदाबाद।
उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर सोमवार को गणपति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्य अतिथि रही। उन्होंने भव्य समारोह के लिए उद्योग मंत्री को बधाई दी। इसके बाद गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के बीच उद्योग मंत्री विपुल गोयल और हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने गणपति बप्पा को विदाई दी। पांच दिन तक चले गणपति उत्सव में अंतिम दिन कई राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। आखिरी दिन डिप्टी स्पीकर संतोष यादव और हरियाणा सरकार में मंत्री बनवारी लाल और विधायक सीमा त्रिखा भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। गणपति उत्सव के दौरान पंडाल में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान दो हजार छात्रों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित ‘चलो जीते हैं’ लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया जो दूसरों के लिए जीने की प्रेरणा देती है।
विसर्जन से पहले गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भक्तों ने जमकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और ढोल-नगाड़ों पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। सेक्टर 17 में शोभायात्रा निकालने के बाद पंडाल के अंदर पानी के टब में इको फ्रेंडली तरीके से गणपति जी का विसर्जन कर दिया गया। इस अवसर पर बीजेपी नेता राजेश नागर,मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, मेयर सुमन बाला, डॉक्टर प्रशांत भल्ला, खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, पार्षद नरेश नंबरदार छत्रपाल ,सुभाष आहूजा सहति अनेक लोग मौजूद रहे।