फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5767 लोगों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 5767 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान सरकारी स्तर पर सात केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस दौरान कई केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

मंत्री गांव खेड़ी स्थित सामुदायिक केंद्र में भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना बेहद जरूरी है। इसको लगवाने में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की कोई असावधानी न बरते। इस अवसर पर उन्होंने खेड़ी पीएचसी, एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल, आर्य समाज बल्लभगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर में पहुंचे लोगों का जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि जल्द ही सीएचसी खेड़ी मे ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा शुरू की जा सकेगी। जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
संक्रमण का एक मामला मिला
फरीदाबाद। रविवार को कोरोना का एक नया मामला मिला है। बीते 24 घंटों में दो मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिले की रिकवरी दर 99.27 फीसदी बनी हुई है। कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक 926172 लोगों को संक्रमण संदिग्ध होने के कारण निगरानी में रखा गया है। अब तक 9,26,081 लोग आईसीएमआर की ओर से निर्धारित 28 दिन का समय पूरा कर चुके हैं। वहीं, अब तक संक्रमित मिले 99,774 लोगों में कुछ ही उपचाराधीन हैं। फिलहाल छह मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं आठ मरीज होम आइसोलेशन में हैं। बीते 24 घंटों में 1372 लोगों की कोविड जांच की गई। वहीं दस लाख से अधिक लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है। इनमें से नौ लाख 57 हजार 32 लोग नेगेटिव मिले। फिलहाल 421 लोगों की कोविड जांच लंबित है। उपायुक्त यशपाल यादव ने लोगों से अपील कि है कि कोविड से जुड़ी कोविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें