फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर पुलिसकर्मी से ठगे 57 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर एक पुलिसकर्मी से 57 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सिटी थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ईएचसी भूपेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी में तैनात है। साल 2020 में बल्लभगढ़ बस स्टैंड चौकी में तैनात था। इसी दौरान भिवानी निवासी संदीप से मुलाकात हुई। संदीप ने बताया कि एचडीएफसी बैंक के लोन विभाग का एजेंट है। भूपेश ने बताया कि एजेंट संदीप अक्सर चौकी में आया करता था। उसी दौरान उनको पैसों की जरूरत थी। उन्होंने लोन के बारे में कहा तो संदीप ने कहा कि वह एचडीएफसी बैंक से लोन पास करवा देगा। लेकिन, फाइल चार्ज व प्रोसेसिंग फीस के रुपये देने पडे़ंगे। जिसके बाद आरोपी द्वारा 22 जून 2020 को 40,000 रुपये डलवाए गए।
23 जून 2020 को पीएनबी से 10,000 रुपये और 25 जून 2020 को 7000 रुपये डलवाए। पैसे लेने के बाद एजेंट संदीप ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि पैसों की जरूरत थी, तो उन्होंने एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन पास करवा लिया। अब एजेंट संदीप के पास पैसे वापस लेने के लिए फोन करते हैं, लेकिन फोन बंद आता है। संदीप के द्वारा कुल 57 हजार रुपये ठगे गए। पीड़ित ने अब धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें