फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो घरों से 50 तोले सोने के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौने चार लाख रुपयों पर किया हाथ साफ, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की सरस्वती कॉलोनी स्थित दो घरों से चोरी हो गई। चोरों ने दोनों घरों से 50 तोले सोने के जेवरात और पौने चार लाख रुपये चोरी कर लिए। पल्ला थाना की पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को विनोद शर्मा ने शिकायत देकर बताया कि वह सरस्वती कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में भाई अशोक शर्मा का भी मकान है। उनके रिश्तेदारी में 10 सितंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन था। उस कार्यक्रम में जाने के लिए दोनों भाइयों ने परिवार के सदस्यों से सोने की चेन और अंगूठी बाहर निकालने के लिए कहा। लेकिन ढूढ़ने पर जेवरात नहीं मिले। इसके बाद खोजने पर पाया कि दोनों भाइयों के घर से करीब पौने चार लाख रुपये और करीब 50 तोले सोने के जेवरात चुरा चोरी हो गए हैं । जिसके साथ चोरों ने चांदी के जेवरात भी चोरी किए हैं। बुधवार शाम विनोद शर्मा ने पल्ला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें