फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाई दूज पर आगरा-अलीगढ़ के लिए चलाई 50 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। भैया दूज पर बहनों को अपने भाईयों के घर पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज की ओर से आगरा व अलीगढ़ रूट पर मंगलवार व बुधवार को करीब 50 बसों का संचालन किया गया। इससे डिपो के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही बहने बिना परेशानी समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं।

डिपो की ओर से हर रोज आगरा व अलीगढ़ रूट पर करीब 15 बसों का संचालन किया जाता है। मंगलवार व बुधवार को भैया दूज को लेकर डिपो पर भीड़ देखने को मिल रही थी। सबसे ज्यादा सवारी आगरा व अलीगढ़ की थी। इसलिए डिपो की ओर से मंगलवार व बुधवार को करीब 50 बसें आगरा व अलीगढ़ रूट पर चलाई गईं। बसों के चलने से बहनों व भाइयों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही थी। रोडवेज के अलावा निजी बसों की संख्या में भी त्योहार के चलते इजाफा हुआ।
विज्ञापन




50 हजार रुपये का हुआ मुनाफा

डिपो से हर रोज आगरा व अलीगढ़ की बसें खाली जाती थीं। अब भैया दूज का त्योहार होने की वजह से आगरा व अलीगढ़ की बसों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। डिपो से बसें भर कर जा रही हैं, लेकिन वापस में बसें खाली आती हैं। दो दिनों से उनके राजस्व में 50 हजार रुपये का मुनाफा हुआ है।
विज्ञापन

-

यात्रियों को नहीं हुई परेशानी

त्योहार के चलते यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसों का संचालन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा बसें आगरा व अलीगढ़ के लिए चलाई गई हैं। - लेखराज , महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें