फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कोरोना के 47 नए मामलों की पुष्टि की गई। इस दौरान 98 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में मौजूदा सैंपल की सकारात्मकता दर 2.59 प्रतिशत रहा। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 99.03 प्रतिशत हो गई है। अब तक कुल 129205 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इनमें से 127947 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना के 517 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से दस मामले अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 507 मरीज घर में उपचाराधीन हैं। डॉ. रामभगत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मामलों में से तीन आईसीयू में हैं। यह मरीज संक्रमण के साथ अन्य दीर्घकालीन बीमारियों से पीड़ित हैं। शनिवार को 1810 नए जांच नमूने लिए गए। मौजूदा समय में 2167 की रिपोर्ट लंबित है। ब्यूरो