फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूल में पंखे लगाने के लिए ऑर्डर पर मंगाए 45 पंखे, आरोपी लेकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित की एनआईटी 5 में हैं पंखों की दुकान, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी 5 में एक पंखे विक्रता को स्कूल में पंखा लगाने का फोन पर मिला ऑर्डर लेना भारी पड़ गया। पीड़ित द्वारा आरोपी के बताए पता पर ऑर्डर भेज तो दिया गया। लेकिन आरोपी बिना पैसा का भुगतान किए पंखे अपनी गाड़ी में लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 11 सितंबर को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें एक आरोपी ने फोन कर 45 पंखे मंगाए थे। पुलिस का अनुमान है कि दोनों ठगी एक ही व्यक्ति द्वारा की गई हैं। पीड़ित की शिकायत पर एनआइटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हरीश गांधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-21डी स्थित संगम अपार्टमेंट में रहते हैं और एनआईटी 5 नंबर मार्केट बिजली के सामान की दुकान है। कुछ दिन से उसके पास एक निर्मल जैन के नाम से युवक फोन कर रहा था। निर्मल ने उसे बताया कि उसका सेक्टर-16 हुडा मार्केट में कार्यालय है। उसने कहा कि उसे अपने स्कूल के लिए 45 पंखे चाहिए। जब उसने पैसे के लिए कहा तो निर्मल ने बताया कि डिलीवरी करवा दे, मौक पर पूरा भुगतान कर देगा। पीड़ित उसकी बातों में आ गया और अपने एक परिचित युवक सतीश के ऑटो में 45 पंखे रखवा दिए। एक पंखे की कीमत 1300 रुपये है। ऑटो चालक सतीश कुमार निर्मल के बताए पते पर सेक्टर-16 में भिजवा दिए। वहां ऑटो चालक को निर्मल मिला। उसने पंखे अपनी कार में रखवा लिए और कहा कि भुगतान सामने खड़े युवक से ले लो। जब ऑटो चालक उस युवक के पास पैसे लेने गया तो वह भाग गया। इसके बाद वह वापिस निर्मल के पास आया, तो देखा कि पंखे लेने वाला शख्स अपनी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरावली में अवैध रूप से काटे पेड़, केस दर्ज

मांगर के अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ काटने पर वन दरोगा की शिकायत पर मांगर पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वन अधिकारी विकास और वन दरोगा रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मांगर क्षेत्र में कबूलपुर बांगर निवासी प्रवीन ने अवैध रुप से पेड काटकर सर्वोच्च न्यायालय व हरियाणा सरकार के आदेशों की अवहेलना की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें