फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दादी और परपोती की सड़क हादसे में मौत

Wed, 13 Sep 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा, सुबह के समय सैर कर रहीं थी दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव पन्हैड़ा खुर्द में सुबह के समय सैर पर जा रही दादी और उसकी परपोती की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा। थाना छायंसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पन्हैड़ा खुर्द निवासी बिजेन्द्र कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को घूमने के लिए गांव नरियाला की तरफ जा रहा थे। उनसे करीब दस कदम आगे ताई विद्या (85) और महक (4) चल रही थी। सुबह करीब 5:45 बजे पर एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आई। जिससे विद्या और महक को पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। सड़क हादसे में दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई। थाना छायंसा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें