फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। संस्कृत अध्यापक की नौकरी लगवाने के नाम पर सेक्टर-64 निवासी व्यक्ति ने शहर की गर्ग कॉलोनी में रहने वाले दंपती से चार लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने यह रकम एक साल के अंदर थोड़ी थोड़ी करके ली। पीड़ित को जब लगा कि उसके साथ ठगी हो रही है तो उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। थाना आदर्शनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गर्ग कॉलोनी निवासी सुनील शर्मा ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-64 स्थित शिक्षा आलोक सोसाइटी निवासी प्रियंका व शशांक जैन ने उससे कहा कि वह उसकी पत्नी को संस्कृत अध्यापिका की नौकरी लगवा देंगे। उसके लिए कुछ पैसे खर्च करने होंगे। सुनील ने हां कर दी। इसके बाद 15 अक्तूबर साल 2018 से साल 2019 तक आरोपियों ने थोड़े थोड़े करके करीब चार लाख रुपये ले लिए। काफी समय गुजर जाने के बाद भी नौकरी का कोई पत्र न आने पर सुनील ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। आरोप है कि प्रियंका व शशांक जैन उसे पैसे नहीं दे रहे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते हैं। थाना आदर्श नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें