फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनाज मंडी से 33 हजार क्विंटल धान की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। अनाज मंडी में परमल धान की सरकारी खरीद तेजी से चल रही है। अब तक मंडी में कुल 33 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। वहीं 5 हजार से अधिक धान का उठान नहीं हुआ है। बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया परमल धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। उनकी मंडी में हर रोज करीब 15 से 20 किसान अपनी फसलों को लेकर आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले साल उनकी मंडी में 22 हजार क्विंटल की खरीद हुई थी। वहीं इस बार अब तक 33 हजार क्विंटल तक आंकड़ा पहुंच गया है। अभी करीब 10 दिनों तक किसान अपनी फसलों को लेकर आएंगे। सरकार ने इसका समर्थन मूल्य 2389 प्रति क्विंटल तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी में किसानों और मजदूरों के लिए खास व्यवस्था की गई है। जिसमें 10 रुपये में भरपेट भोजन की कैंटीन, पीने के लिए ठंडा पानी, स्वच्छ शौचालय है।


5 हजार क्विंटल धान का नहीं हुआ उठान
सचिव इंद्रपाल ने बताया कि मंडी में अभी 5 हजार क्विंटल से अधिक धान पड़ा हुआ है। जिसका उठान एजेंसी की ओर से किया नहीं गया है। उन्होंने एजेंसी वालों को कहा है कि वह जल्द से जल्द धान का उठान करें। ताकि किसानों को फसल का पैसा समय पर मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें