फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनएमएमएस परीक्षा में 32 छात्रोंं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित छात्रों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की राशि मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। इसमें जिले के 32 छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों को विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी, ताकि छात्र बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई रख सकें।
विज्ञापन


बता दें कि एनएमएमएस परीक्षा का आयोजन नवंबर 2025 में जिले के पांच केंद्रों पर हुआ था। परीक्षा में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के 1244 छात्रों ने भाग लिया था। यह छात्रवृत्ति उन्हीं छात्रों को मिलेगी जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 3.5 लाख रुपये से कम है और वे सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत रहते हैं। विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई चयनित विद्यार्थी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) लेता है तो प्रमाण पत्र पर यह उल्लेख अवश्य किया जाए कि विद्यार्थी ने एनएमएमएस परीक्षा 2025 उत्तीर्ण की है। साथ ही सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि चयनित विद्यार्थियों का डाटा जून-जुलाई में एनएसपी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए, ताक राशि का भुगतान समय पर किया जाए और छात्र किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें