फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स का भुगतान न करने पर 32 प्रॉपर्टी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न करने पर नगर निगम ने शुक्रवार को 32 इकाइयों को सील कर दिया है। इस पर करीब 26.97 लाख का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने एनआईटी जोन एक ने 14 इकाइयों (प्रॉपर्टीज) को सील किया। इन पर करीब नौ लाख रुपये का टैक्स बकाया है। एनआईटी जोन दो में आठ इकाइयों को सील किया। इस पर करीब 9.27 लाख रुपये बकाया है। वहीं, एनआईटी जोन तीन में 10 इकाइयों को सील किया गया। इन पर 8.70 लाख रुपये बकाया है। इनमें से 6 इकाइयों ने मौके पर ही टैक्स जमा करा दिया हैै। निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन इकाइयों को सील किया जा चुका है और बकाया संपत्ति कर की राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन इकाइयों की जल्द ही नीलामी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एप पर करें शिकायत
फरीदाबाद। नगर निगम से संबंधित शिकायतों को सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के फरीदाबाद 311 एप विकसित किया है। आयुक्त यशपाल यादव ने कहा है कि फरीदाबाद के नागरिक मोबाइल पर उक्त एप डाउनलोड कर शिकायत कर सकते हैं। एप पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें