फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिवाली पर जिले में लगाए जाएंगे 32 नाके, वाहनों की होगी चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक नाके पर एक एएसआई और चार सिपाही रहेंगे तैनात, क्राइम ब्रांच और स्वेट की टीमें भी अलर्ट
विज्ञापन

बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ेगी,पांच थानों में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस रहेंगी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिवाली और गोवर्धन पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 32 नाके लगाए जाएंगे। प्रत्येक नाके पर एक एएसआई और चार सिपाहियों की ड्यूटी रहेगी। पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच करेंगे। इसके अलावा बाजारों, धार्मिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी।

भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वर्दी के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे, ताकि चेन स्नैचिंग, झपटमारी, जेबतराशी और वाहन चोरी जैसी वारदातों को रोका जा सके। क्राइम ब्रांच और स्वेट की टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रहेंगी। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख चौराहों और बाजारों के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए खेड़ीपुल, सेंट्रल, सारन, एनआईटी और शहर बल्लभगढ़ थानों में एक-एक फायर ब्रिगेड गाड़ी और एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। पुलिस रिजर्व बल को भी अलर्ट रखा गया है। पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें