फरीदाबाद। धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए डिजिटल पहल शुरू की है। जिला न्यायालय सेक्टर-12 स्थित बार परिसर में अध्यक्ष विवेक रावत और महासचिव संजीव अत्री ने संयुक्त रूप से बार पोर्टल मशीन का उद्घाटन किया। अधिवक्ता डॉ. मोहन तिवारी ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से अधिवक्ता अब ऑनलाइन वेलफेयर टिकट प्राप्त कर सकेंगे। व्यवस्था शुरू होने के बाद अब तक करीब 100 अधिवक्ता ऑनलाइन टिकट ले चुके हैं। इससे टिकट जारी करने की मैनुअल प्रक्रिया समाप्त होगी और टिकट की राशि सीधे बार एसोसिएशन के बैंक खाते में पहुंचेगी। ब्यूरो