फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई में 30 फीसदी सीटें रिक्त, दाखिले की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईटीआई में दाखिले से वंचित छात्र 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन, हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई प्राचार्यों को जारी किया पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले से वंचित रहे गए विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिले की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। इसके लिए आईटीआई प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर आदेश जारी किए गए है।
जिले में सात आईटीआई में विभिन्न ट्रेड की 1788 सीट उपलब्ध हैं। हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से सात जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी। विद्यार्थियों के आवेदन कम आने के कारण विभाग की ओर से चार सीट अलॉटमेंट सूची और दो बार फिजिकल काउंसलिंग की तारीखों को बढ़ाया जा चुका है। इसके बावजूद आईटीआई संस्थानों में 30 फीसदी से अधिक सीट करीब 550 सीट रिक्त हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए छात्रों को एक बार फिर अंतिम चांस दिया जा रहा है। इस बार दाखिला प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। पत्र के माध्यम से हरियाणा कौशल विभाग एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने स्पष्ट किया है। दाखिले ऑफलाइन होंगे और छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। इसके बाद आईटीआई प्रबंधन छात्र की जानकारी दाखिला पोर्टल पर अपलोड करेगा। आईटीआई प्रबंधन द्वारा अपलोड किए गए दाखिले ही मान्य होंगे।
विज्ञापन

इन कोर्स में सबसे ज्यादा सीटें खाली

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-18 स्थित महिला आईटीआई में ड्रेस मेकिंग, स्वेइंग टेक्नोलॉजी, मोहना में वेल्डर व मशीनिस्ट ट्रेड में पर्याप्त सीट खाली है। वहीं, एनआईटी स्थित आईटीआई में डाईमेकर, मशीनिस्ट, जियो इंफोरमैटिक्स असिस्टेंट 24 में 22 सीट रिक्त हैं। ओल्ड फरीदाबाद स्थित आईटीआई में वेल्डर, मेकैनिक डीजल व फीटर ट्रेड में छात्र दाखिला ले सकते हैं। पाली में मशीनिस्ट व मेकैनिक डीजल की सीट और ऊंचा गांव स्थित महिला आईटीआई में स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन पावर इलेट्रॉनिक सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक मेकैनिक, कॉस्मेटोलॉजी आदि ट्रेड की सीट रिक्त हैं।
हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई में आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई। विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। - संतोष कुमारी, प्रधानाचार्य, राजकीय महिला आईटीआई सेक्टर-18
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें