फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे मुनाफे के चक्कर में गंवाए 27 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। बिजनेस में मुनाफा कमाने का लालच देकर 27 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर-7 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर नौ निवासी कपिल देव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सर्वोदय अस्पताल में बतौर सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। करीब 5 वर्ष पहले उनकी मुलाकात सेक्टर-9 के रहने वाले सुरेंद्र से हुई थी। कुछ समय बाद उन दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र की बीबी उनको राखी बांधने लगी। एक दूसरे से घर जैसे संबंध हो गए थे।
इसके अलावा सुरेंद्र ने सेक्टर-23 में रहने वाली अपनी बेटी दीप्ती और दामाद अमित से मिलवाया। दोनों एक दूसरे से जरूरत के अनुसार पैसों का भी लेन-देन करने लगे। 2018 में सुरेंद्र ने उनकी मुलाकात सेक्टर-10 में रहने वाले अपने बड़े भाई कृष्ण कुमार, बेटे निखिल और कपिल से कराई और बताया कि बड़े बिजनेसमैन है। इनकी जीआरजे बैटरी एंड ऑटो इलेक्ट्रिकल के नाम से फैक्टरी मुजेसर में है। आरोपियों ने कारोबार में पैसे लगाकर अच्छा मुनाफा मिलने की बात कर करीब 27 लाख रुपये ले लिए। बीच में कुछ पैसे वापस भी किया। लेकिन, बात में पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें