फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को धक्का देकर 25 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक दुकानदार को धक्का देकर उसके गल्ले में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-55 निवासी दीपक ग्रोवर ने पुलिस को बताया कि वह किरयाना की दुकान चलाता है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह दुकान पर बैठा था। उसके पास दो युवक आए और कोल्ड ड्रिंक मांगी। दीपक फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक निकालने के लिए पीछे मुड़ा। आरोपियों में से एक ने उसे पीछे से जोर से धक्का मारा। धक्का इतना तेज था कि दीपक फर्श पर दूर जाकर गिरा। कुछ देर में जब वह खुद को संभाल पाया तो देखा कि गल्ले में रखे 25 हजार रुपये व उसका मोबाइल गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें