युवा राजपुताना संगठन ने हिंदुत्व विजय पर्व यात्रा निकाली
फरीदाबाद। विजया दशमी के अवसर पर युवा राजपुताना संगठन की ओर से विशाल हिंदुत्व विजय पर्व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। खेड़ी पुल महाराणा प्रताप कुश्ती अखाड़ा से शुरू हुई यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महाराणा प्रताप भवन बल्लभगढ़ पहुंची, जिसमें अनेक लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
यात्रा के शुभारंभ पर फरीदाबाद केसरी जगवीर पहलवान ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि तिगांव विधानसभा के विधायक ललित नागर, जिला परिषद चेयरमैन विनोद चौधरी, भाजपा नेता नीरा तोमर, अनिल प्रताप सिंह, डॉ. हरेंद्र राणा, अमन गोयल, अजय राठोर, इनेलो नेता उमेश भाटी, देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रज भूषण सैनी रहे। संगठन के पदाधिकारी वीरेंद्र गौड़ ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य प्राचीनतम धरोहर जैसे तीज त्योहार के विषय में युवाओं को जागरूक करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गौड़ और अनिल गौड़ ने कहा कि आज युवा वर्ग होली, दिवाली, दशहरा इत्यादि त्योहारों को त्योहारों को भूलता जा रहा है। यात्रा के माध्यम से लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर फरीदाबाद मार्केट कमेटी चेयरमैन मुकेश शास्त्री, राजकुल सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष एस आर रावत, क्षत्रिय सभा बल्लभगढ़ के अध्यक्ष राजेश रावत, प्रताप भाटी, पूर्व संसदीय सचिव व विधायक शारदा राठौर, पार्षद दीपक चौधरी, डूसू उपाध्याय शक्ति सिंह, डूसू में छात्र नेत्री सोनिया ठाकुर, गौरव भाटी, संजीव चौहान, योगेश चौहान, विनोद गौड़ आदि मौजूद रहे।