फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-12 के बाद अब एनआईटी में भी होगी राहगीरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनआईटी रोज गार्डन रोड पर राहगीरी दिवस की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

नोट : इस खबर के साथ राहगीरी का फाइल फोटो इस्तेमाल किया जा सकता है।

सेक्टर-12 के बाद अब एनआईटी में भी होगी राहगीरी
रोज गार्डन व नाहर सिंह स्टेडियम वाली रोड पर होगा आयोजन, तैयारियां शुरू
वेलफेयर एसोसिएशन ने अनुमति के लिए डीसीपी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 के बाद अब एनआईटी में भी राहगीरी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एनआईटी रोज गार्डन रोड पर बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन इस राहगीरी कार्यक्रम को करवाने की तैयारी कर रही है। इसकी अनुमति के लिए डीसीपी एनआईटी नितिका गहलोत को पत्र लिखा है। अनुमति मिलने पर रविवार 29 जुलाई को राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राहगीरी को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल कई जिलों में इसमें हिस्सा ले चुके हैं। मुख्यमंत्री से प्रेरित होकर बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन ने एनआईटी में राहगीरी कार्यक्रम करवाने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश भाटिया ने बताया कि राहगीरी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रोज गार्डन व नाहर सिंह स्टेडियम वाली रोड पर इसका आयोजन किया जाएगा। इसमें साइकलिंग, योगा, जुंबा डांस आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र के लोगों खासकर किसी भी क्षेत्र में उभरते हुए बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। राहगीरी के साथ ही सीएम मनोहर लाल पौधगीरी के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, ऐसे में स्टेडियम के आसपास पौधरोपण भी किया जाएगा। राकेश भाटिया ने बताया कि उन्होंने डीसीपी एनआईटी नितिका गहलोत से मुलाकात कर उन्हें राहगीरी की अनुमति के लिए पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सेक्टर-12 में होती है राहगीरी
जिले में करीब चार साल पहले जून 2014 में पहली बार राहगीरी दिवस मनाया गया था। सेक्टर-12 खेल परिसर व टाउन पार्क वाले रोड पर आयोजित यह कार्यक्रम काफी लोकप्रिय हुआ और उसके बाद धीरे-धीरे हर साल इसका आयोजन होने लगा। पहले कुछ संस्थाएं मिलकर इसका आयोजन कर रहीं थी, मगर पिछले साल से जिला पुलिस प्रशासन ने इसका आयोजन करना शुरू कर दिया था। इस साल भी पुलिस ने राहगीरी के कई कार्यक्रम करवाएं हैं तथा 22 जुलाई को भी राहगीरी दिवस मनाया जाएगा। मगसर सभी सेक्टर-12 में हुए हैं। पहली बार बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन ने एनआईटी रोड गार्डन रोड पर इसको आयोजित करवाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें