फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.90 करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-65 के रहने वाले युवक ने दी पुलिस को शिकायत
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार, फोरेक्स व करंसी ट्रेडिंग में निवेश पर हर महीने 20 से 25 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.90 करोड़ रुपये ठग लिए गए। शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार का कहना है कि कई सप्ताह तक संपर्क कर आरोपियों के किए गए झूठे दावों से वे झांसे में आ गए और निवेश कर दिए। कुछ रुपये रिफंड भी किए लेकिन बाद में नहीं कर सके।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-65 के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने दी है। आरोप है कि शुभम चौहान नामक व्यक्ति ने खुद को फाइनेंशियल एडवाइजर बताकर संपर्क किया था। आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल व नॉर्मल कॉल पर बात कर खुद को दो कंपनियों का प्रतिनिधि बताया था। बाद में ललित मट्टा, भूमिका, सुमित मेहता, राहुल मेहता ने भी बात की। आरोपियों ने फोरेक्स ट्रेडिंग में हर महीने 20 से 25 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का दावा किया। शिकायतकर्ता के मना करने पर आरोपी कई सप्ताह तक लगातार संपर्क करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई 2024 में शुभम ने फिर से संपर्क किया और कहा कि इनकी कंपनी के रूस, यूके, मौरिशस, कनाडा, सउदी अरब व अन्य जगहों पर भी ऑफिस हैं। आरोपियों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने फोरेक्स व करंसी ट्रेडिंग के नाम पर बताए गए बैंक खातों में 59.46 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके साथ ही 159063 यूएस डॉलर भी ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता ने कुछ रुपये निकासी भी किए। मार्च 2025 में उन्होंने वॉलेट लॉग इन का प्रयास किया तो नहीं कर सके। शुभम चौहान से संपर्क किया तो वो बहाने बनाता रहा। मई 2025 में शिकायतकर्ता के वॉलेट व खाता डिलीट कर दिए गए। अगस्त 2025 तक आरोपी झूठे दिलासे देते रहे। आरोप है कि कुल 1.90 करोड़ रुपये आरोपियों ने ठग लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें