फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटी के अंदर लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए की बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-89 स्थित ओलिव कोर्ट अमन विला सोसाइटी में रविवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोसाइटी में लावारिस कुत्तों एवं पालतू जानवरों से जुड़ी सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को आधार मानते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोसाइटी परिसर को बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत लावारिस कुत्तों एवं अन्य जानवरों को सोसाइटी के अंदर खाना खिलाने पर रोक लगाई गई है। आरडब्ल्यूए के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि अब जानवरों के लिए सोसाइटी के बाहर एक निर्धारित फीडिंग पॉइंट बनाया जाएगा, जहां कोई भी व्यक्ति उन्हें खाना खिला सकेगा। सोसाइटी परिसर के भीतर जानवरों को खाना खिलाते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदीप धनखड़ ने निवासियों से इस निर्णय का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कदम सभी की सुरक्षा, स्वच्छता और सामूहिक हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बैठक में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदीप धनखड़, सचिव नितिन मिश्रा, उपाध्यक्ष गौरव, कोषाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें