फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को 15 खेल नर्सरियां आवंटित, प्रत्येक में 25-25 खिलाड़ी रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो सके, इसलिए खेल विभाग ने 15 नर्सरियां आवंटित कर दी हैं। इन खेल नर्सरियों के लिए शुक्रवार तक ट्रायल आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रायल के आधार पर चुने गए खिलाड़ियों की रिपोर्ट 17-18 अप्रैल तक खेल निदेशालय को भेजने को कहा गया है, जिससे नर्सरी के लिए चुने गए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से हैडबॉल, एथलेटिक, कबड्डी, तीरंदाजी, फुटबॉल आदि खेलों के लिए नर्सरियों को आवंटित कर दिया गया है। प्रत्येक नर्सरियों में 25-25 बच्चों को ट्रायल के आधार पर रखना है। खेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि खेल नर्सरी के लिए 15 अप्रैल को ट्रायल आयोजित कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। ट्रायल के दौरान खेल विभाग के एक कोच और संबंधित खेल कोच मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि जिले में 60 से अधिक सरकारी और गैर सरकारी खेल नर्सरियों ने आवेदन किया था। इनमें से प्रथम चरण में 15 नर्सरियों को शुरू करने की स्वीकृति मिल चुकी है। प्रतीक्षा सूची में पांच खिलाड़ियों को रखा जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी की हाजिरी प्रतिमाह 22 दिन होनी चाहिए। इनमें 8 से 14 आयु वर्ग को 1500 रुपये और 15 से 19 साल की आयु वाले खिलाड़ियों को हर माह दो हजार की दर से छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

यहां खुलेंगी खेल नर्सरियां
1.जवाहर नवोदय विद्यालय (मटुका) - हैडबॉल
2. राजकीय स्कूल गडखेड़ा - एथलेटिक
3. मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (मेवला महाराजपुर)- कबड्डी
4.राजकीय माध्यमिक विद्यालय (उचागांव) - एथलेटिक
5.एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या विद्यालय - कबड्डी
6.सेक्टर-55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल - एथलेटिक
निजी स्कूलों में यहां खुलेंगी नर्सरियां
1. सतयुग दर्शन भुपानी - वालीबॉल
2. सेक्टर-17 स्थित मार्डन स्कूल - फुटबॉल
3. अग्रवाल पब्लिक स्कूल मचगर - जूडो
4. सेक्टर-30 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल - बॉस्केटबॉल
5. एसडीएम माध्यमिक विद्यालय मोहना - ताइक्वांडो
निजी कोचिंग सेंटर
1. शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी बल्लभगढ़ - शूटिंग
2. मिशन ओलंपिक अकादमी तिगांव - वेट लिफ्टिंग
3. जगरूप सिंह राठी रेसलिंग अकादमी खेड़ीकला - कुश्ती
4. सेक्टर-10 स्थित द्रोणाचार्य बॉक्सिंग ट्रस्ट - बॉक्सिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें