फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रेता युग के भाईयों का मिलाप देखने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राम-भरत के गले मिलते ही सियावर रामचंद्र की हुई जय-जयकार
विज्ञापन


फरीदाबाद। भरत मिलाप का अद्भुत दृश्य देखने के लिए एनआईटी दशहरा मैदान शनिवार को लोगों से खचाखच भरा रहा। इससे पहले लोगों के बीच शिव पार्वती के नृत्य का मंचन किया गया।
भरत-मिलाप का मंचन शुुरू हुआ। राम-भरत बरसों बाद मिले तो दोनों भाइयों की आंखों में आंसू छलक आए। दोनों भाइयों के गले लगते ही लोगों ने सियावर राम चंद्र की जय के जयकारे लगाए। रावण वध के बाद लौटे भगवान राम के राज तिलक के दृश्य में पूरे मंच को अयोध्या नगरी की तरह सजाया गया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि बड़खल विधायक सीमा त्रिखा ने राम का राज तिलक कर राज परिवार की परंपराओं को दर्शाया। शहर के लगभग हर दशहरा मैदान में एक समान आस्था का सैलाब नजर आया। सेक्टर-37, सेक्टर-16 और बल्लभगढ़ दशहरा मैदान में प्रमुखता से भरत मिलाप का आयोजन किया गया। लोगों के बीच शांति संदेश देते हुए मंच से ही दशहरे के सफल कार्यक्रम की बधाई दी गई। प्रशासनिक अमले को भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के मन भाई मेले की रौनक
शनिवार के दिन मेले का आयोजन होने से परिवार सहित लोग मेले में पहुंचे। मेले की रौनक बनी ऊंट व घोड़े की सवारी का लुत्फ उठाने के लिए बच्चों में होड़ लगी रही। भरत-मिलाप मंचन होने के दोपहर बाद तक मेले का आकर्षण बना रहा। लोगों ने इस दौरान जमकर खरीदारी की। झूले और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें