फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बना शैतान: 10 मिनट की देरी से स्कूल पहुंचने पर दी ऐसी सजा...वेंटिलेटर पर पहुंच गया 12वीं का छात्र

Fri, 11 Nov 2022 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में दिल्ली पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप पीटीआई पर लगा है। पिटाई से छात्र वेंटिलेटर पर पहुंच गया है। छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि वह 10 मिनट की देरी से स्कूल पहुंचा था।
विज्ञापन
छात्र अपूर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-11 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र अपूर्व यादव की स्कूल में 10 मिनट लेट आने पर पीटीआई ने पिटाई कर दी। इसकी वजह से छात्र अब जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। छात्र तीन नवंबर से दिल्ली के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। शिकायत पर सेक्टर आठ थाना पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोलरबंद, नई दिल्ली निवासी उमाकांत यादव ने बताया कि छोटे भाई दिवाकर के तीन बेटे हैं। एक भाई के साथ चंदौली, यूपी में रहता है जबकि दो बेटे उसके साथ दिल्ली में रहते हैं। बेटा अपूर्व यादव फरीदाबाद के सेक्टर 11 स्थित डीपीएस में 12वीं कक्षा का छात्र है। उमाकांत ने बताया कि 17 अक्तूबर को अपूर्व के स्कूल लेट पहुंचने पर पीटीआई लोकेश ने उसकी पिटाई कर दी। 

घर आने के बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी जिसके बाद वह एक नवंबर तक स्कूल नहीं गया। दो नवंबर को भी 10 मिनट स्कूल लेट पहुंचने पर पीटीआई लोकेश ने दोबारा से पिटाई की। इसके बाद दोबारा से उसकी तबीयत खराब होने लगी। घर वापस आने के बाद वह दो बार बेहोश हो गया। तीन नवंबर को जब वह स्कूल जाने से मना करने लगा तो उसके बड़े भाई ने कहा कि वह पीटीआई से बात करेंगे। 
विज्ञापन


इसी दौरान अपूर्व बेहोश हो गया। उसे दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने बताया कि पीटीआई लोकेश की पिटाई से अपूर्व यादव की दिमाग की नसें ब्लॉक हो गई हैं। उपचार के लिए वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। एक सप्ताह बीत चुका है और उसे होश नहीं आया है। थाना सेक्टर 8 प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीटीआई को किया निलंबित

स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष वाधवा ने बताया कि 17 अक्तूबर के बाद से बच्चा 2 नवंबर को स्कूल आया था। उस दिन स्कूल में कोई घटना घटित नहीं हुई है। छात्र के दोस्तों व अन्य स्टाफ से पूछताछ की गई। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक उन्होंने पीटीआई लोकेश को निलंबित कर दिया है।
स्कूल के बाद ड्रेस लेने गया छात्र

प्रधानाचार्य मनीष ने बताया कि छात्र अपूर्व यादव स्कूल की छुट्टी होने के बाद सेक्टर 10 स्थित एक दुकान से स्कूल ड्रेस लेने के लिए गया था। उस दुकान की सीसीटीवी फुटेज में वह छात्र बिलकुल ठीक दिखाई दे रहा है। छात्र ड्रेस लेने के बाद घर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें