फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत से गुस्साए छात्र संगठन सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की मौत से गुस्साए छात्र संगठन सड़क पर उतरे, हंगामा
विज्ञापन

फरीदाबाद। सड़क हादसे में सोमवार को हुई छात्रा की मौत के बाद मंगलवार को छात्र संगठन सड़क पर उतर आए। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं, युवा आगाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करने के बाद सेक्टर 16 स्थित नेहरू कॉलेज के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। छात्र संगठनों ने मृतक छात्रा के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने, मैग्पाई चौक पर फुटओवर ब्रिज बनाने और बस स्टैंड बनाने की मांग की।
सोमवार सुबह बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इससे नाराज छात्र संगठनों ने मंगलवार को अपना विरोध जाहिर किया। लघु सचिवालय पर एकत्रित हुए छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कृष्ण अत्री ने कहा कि नेहरू कॉलेज आने के लिए विद्यार्थियों को मैग्पाई चौक से आना पड़ता है, जहां विद्यार्थी सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। छात्रों से बात करने सिटी मजिस्ट्रेट सतबीर मान पहुंचे, लेकिन छात्रों का हंगामा जारी रहा। इसके बाद एडीसी जितेंद्र दहिया ने पहुंचकर मैग्पाई चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए एनएचएआई को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। इसके अलावा यातायात पुलिस के दो जवानों की नियुक्ति चौराहे पर करने, दोनों तरफ बस स्टैंड के बोर्ड लगाने और रोडवेज कर्मचारी की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, युवा आगाज संगठन के संयोजक जसवंत पंवार ने बताया कि हाईवे पर फ्लाईओवर बनने, सड़क को सिग्नल फ्री किए जाने से वाहन तेज गति से गुजरते हैं। छात्र संगठन लंबे समय से यहां फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग करते आए हैं। छात्र नेता अजय डागर, हिमांशु भट्ट ने कहा कि जल्द ही यहां पर फुटओवर ब्रिज बनाने का मांग नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कॉलेज में होडल, पलवल, गुरुग्राम, मेवात, दिल्ली से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। इस दौरान विशाल अत्री, अजय डागर, हिमांशु, पूनम, मनीष, संजना भाटी, कल्पना डागर, अनुज भाटी, चेतन अत्री, नेहा, श्याम सुंदर, आदित्य, सोनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें