फरीदाबाद। कोविडरोधी टीकाकरण शुक्रवार को सर्दी के सितम के बीच ठंडा पड़ा रहा। हालांकि देर शाम तक जिले के कुल 87 सरकारी केंद्रों पर 11,120 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें 15 से 17 वर्ष के 3023 किशोरों ने टीकाकरण कराया।
सरकारी की ओर से कोविड की तीसरी लहर के प्रकोप को कम करने के लिए टीके की एहतियाती खुराक के रूप में बूस्टर डोज लगाई जा रही है। हालांकि फिलहाल यह डोज फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के उन लोगों को ही लगाई जा रही है, जो दोनों खुराक के बाद 90 दिन की समयावधि पूरी कर चुके हैं। शुक्रवार को 646 बुजुर्गों ने टीके की तीसरी खुराक ली। वहीं, पूरे जिले में 11120 लोगों ने टीकाकरण कराया। कुल खुराक में से 10981 खुराक सरकारी केंद्रों पर लगी। वहीं, निजी केंद्रों पर 139 लोगों ने शुक्रवार को टीकाकरण कराया।
स्कूलों में किशोरों का टीकाकरण आज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को सरकारी स्तर पर 76 केंद्रों में टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। हालांकि टीकाकरण में बदलाव करते हुए 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों को केवल स्कूलों में ही टीकाकरण का लाभ दिया जाएगा। अन्य आयु वर्ग के लोगों को जिले के 49 केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमआर मॉडल स्कूल, अग्रवाल पब्लिक स्कूल, आशीर्वाद स्कूल, केआर कॉन्वेंट स्कूल, डीडी पब्लिक स्कूल, जागृति स्कूल मोहना, कृष्णा पब्लिक स्कूल, नालंदा पब्लिक स्कूल, एसडी प ब्लिक स्कूल, विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, सनातन धर्म पब्लिक स्कूल, सुलेखा कॉन्वेंट व आरआर कॉन्वेंट स्कूल, श्री निकेतन व एसएमआर स्कूल, जीसीएम नवादा स्कूल, हरियाणा पब्लिक स्कूल, एसपी मॉर्डन प ब्लिक स्कूल, एडीवी स्कूल, सैन पब्लिक स्कूल, विद्या सागर पब्लिक स्कूल, एनवीएम स्कूल, शिवाजी स्कूल, ब्रह्म ऋषि स्कूल में टीकाकरण की सुविधा शनिवार को उपलब्ध होगी।
वर्जन
टीकाकरण की जिम्मेदारी सभी स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह निभा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं। इससे तीसरी लहर के प्रकोप को रोकने में मदद मिलेगी। - डॉ. मान सिंह, टीकाकरण नोडल अधिकारी