फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अगवानपुर में मंगलवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान नवीन (16) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक के पिता जोगेन्द्र अपने परिवार के साथ अगवानपुर में रहते हैं। वह साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाता है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक नवीन अगवानपुर स्थित राजकीय स्कूल का छात्र था। अभी 10वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहा था। उसे दो विषयों की परीक्षा और देनी थी। मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद परीक्षा की तैैयारी करने की बात कहकर अपने कमरे में चला गया।
उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद किसी काम से पिता जोगेन्द्र उसके कमरे में गए, तो नवीन फंदे से लटका मिला। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में भेज दिया, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिता बोले-परीक्षाओं के कारण तनाव में था
परिजनों के अनुसार वैसे तो नवीन बड़ा ही शांत स्वभाव का था और किसी से ज्यादा नहीं बोलता था। वह खुश रहता था लेकिन बीते कुछ दिनों से तनाव में था। पिता जोगेन्द्र ने बताया कि उन्होंने तनाव के कारणों की कई बार जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन नवीन ने कुछ नहीं बताया। जोगेन्द्र ने बताया कि परीक्षाओं के कारण तनाव में चल रहा था, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। उधर पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें