फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन में 107 वाहनों के चालान, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दस बजे से सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान 107 वाहन चालकों के चालान काटे गए। तीन मामले दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सभी क्राइम ब्रांच, थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों ने नाका लगाकर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों को चेक किया। इस दौरान कुल 4838 छोटे-बड़े वाहनों को चेक किया गया। जिसमें 1645 दोपहिया, 1543 कारें, 965 हल्के और 685 भारी वाहनों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट व अन्य कानून के तहत 107 हलके व भारी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग में 107 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा लापरवाही करने पर तीन मामले भी दर्ज किए गए। इस दौरान 224 होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि सार्वजनिक स्थानों को चेक कर पांच को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक आरोपी से एक बटनदार चाकू और सात हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें