फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मिठाई खाने से 100 लोग हुए थे बीमार, मिष्ठान भंडार का लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल की रिपोर्ट में खुलासा, किया गया था घटिया सामग्री का प्रयोग
हेमलता रावत
बल्लभगढ़। रक्षाबंधन यानी 19 अगस्त को गांव तिगांव स्थित मुकेश मिष्ठान भंडार का घेवर व अन्य मिठाई खाने से करीब 100 लोग बीमार हुए थे। जिसमें से कुछ गंभीर मरीजों का दो से तीन दिन अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। उस दौरान मामले की सूचना मिलने के बाद खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने सैंपल लिए थे। एक महीने के बाद सैंपल की रिपोर्ट से साफ हो गया कि दुकानदार की ओर से जो मिठाई लोगों को दी गई थी वह घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर बनाई गई थी। जिसके चलते दुकानदार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है वहीं उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव तिगांव के अधाना पट्टी के सरपंच कांता के पति वेद ने बताया कि 20 अगस्त की सुबह उनके पास कुछ गांव के लोग आए और कहा कि उनके बच्चे व परिवार के लोग मुकेश मिष्ठान भंडार की मिठाई खाने से बीमार हो गए। लोगों ने उनको बताया कि दुकान से वह घेवर व अन्य मिठाई इसलिए लेकर गए थे कि वह सबसे मशहूर दुकान है। दुकान की मिठाई खाने के बाद गांव तिगांव, नीमका, बदरौला, कोराली आदि के करीब 100 लोग बीमारी हुए थे। जिसमें से कुछ लोगों को दो से तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। 20 अगस्त की सुबह 70 से 80 लोगों ने दुकान पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना तिगांव की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकान को बंद करवा दिया। उसके बाद फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारी डॉ. सचिन की टीम ने मौके पर पहुंच कर तीन सैंपल लिए। जिसमें एक घेवर, एक दूध व एक खोए का था। तीनों सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। एक महीने के बाद तीनों सैंपल की रिपोर्ट आई। जिसमें पाया गया कि सभी में मिलावट की गई है, जिसके चलते दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया है। अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद मुकेश मिष्ठान भंडार का लाइसेंस रद्द कर दिया है। अब उनके खिलाफ कोर्ट में केस चलेगा जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पृथ्वी सिंह, नामित अधिकारी, फूड एंड सेफ्टी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें