फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में म्यूजिकल नाइट का आनंद ले सकेंगे 10 हजार पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड गीत और संगीत की बिखरेगी छटा, मेले में लगेगी सरदार पटेल की मूर्ति
विज्ञापन

संदीप वर्मा
फरीदाबाद। दो फरवरी से शुरू हो रहे सूरजकुंड मेले में इस बार 10 हजार पर्यटक म्यूजिकल नाइट का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए स्टेज और बड़ा ग्राउंड तैयार कर लिया गया है। म्यूजिकल नाइट में बॉलीवुड के कलाकार गीत और संगीत का तड़का लगाएंगे। मेले में थीम गुजरात होने के चलते लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की गुजरात में लगी स्टेचू ऑफ यूनिटी की तरह 14 फुट की मूर्ति लगाई जाएगी।

सूरजकुंड मेले के लिए अब लगभग आठ दिनों का समय बचा है। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बुधवार को पर्यटन निगम के अधिकारियों ने मेले का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में म्यूजिकल नाइट के दौरान भारी संख्या में पर्यटक मौजूद होते हैं लेकिन यहां बने दो चौपालों में जगह न होने के कारण पर्यटकों को दिक्कत महसूस होती है। इसी के मद्देनजर इस वर्ष 10 हजार क्षमता का स्टेडियम बनाया गया है। स्टेडियम के लिए स्टेज और मैदान तैयार कर लिया गया है। अब इसका रंग-रोगन और फिनिशिंग की जा रही है। अब बॉलीवुड कलाकारों के आने के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक म्यूजिकल नाइट का आनंद उठा सकेंगे। मेले में गुजरात थीम होने के चलते प्रदेश के कई स्थानों को दिखाया जाएगा। यहां पर्यटकों को लुभाने के लिए नर्मदा नदी का घाट बनाया गया है। मेले में गुजरात को दर्शाने के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की गुजरात में लगी स्टेचू ऑफ यूनिटी की तरह 14 फुट की मूर्ति लगाई जाएगी। इसके अलावा गुजरात थीम पर ही इसके अन्य शहरों और खास स्थानों को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारों को पेंट कर बनाया जा रहा आकर्षक
मेले में वीआईपी गेट सहित छत्तीसगढ़ समेत अन्य गेटों को पेंट किया जा रहा है। जर्जर हो चुके द्वारों को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। पर्यटकों को लुभाने के लिए द्वारों में बनी कलाकृतियों में रंग भरे जा रहे हैं। मेले की दीवारों पर गुजरात प्रदेश की कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। इसके लिए दिल्ली के डीयू, जामिया विश्वविद्यालय के आर्ट एंड कल्चर विभाग के विद्यार्थियों से दीवारों पर कलाकृतियों की पेंटिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें