फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण: ग्रेप के नियमों का उल्लंघन पर नगर निगम पर 10 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने प्रदूषण की रोकथाम में कोताही बरतने को लेकर अब नगर निगम पर बड़ी कार्रवाई की है। ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के नियमों की अनदेखी करने को लेकर एचएसपीसीबी ने मंगलवार को नगर निगम पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही नोटिस भेजा है। सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 लाख और ओल्ड फरीदाबाद में हीवो अपार्टमेंट के बिल्डर के खिलाफ 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन

नगर निगम दावा करता है कि उसके 25 पानी के टैंकर रोज शहर में करीब 104 किलोमीटर तक पानी का छिड़काव कर रहा है। बावजूद शहर में बीते कुछ दिनों से प्रदूषण स्तर गंभीर, खराब और बेहद खराब की श्रेणी में बना हुआ है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि निगम को खुद दूसरों पर नजर रखनी थी लेकिन अपने ही कोताही बरत रहा है। वहीं, एचएसपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए अब रोज रात में गश्त लगाए जाएंगे। इसके लिए टीम टीमें गठित की गई है। टीम रात के समय निर्माणाधीन स्थलों का दौरा करेगी और यह देखेगी की प्रतिबंध के बावजूद कहीं निर्माण कार्य तो नहीं चल रहे हैं। इस दौरान किसी प्रकार का निर्माण कार्य चलते पाया जाएगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। यह अभियान शहर में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा।
औद्योगिक इकाइयों में रोज हो रही है जांच
अधिकारियों का कहना है कि जिला स्थित औद्योगिक इकाइयों में रोजाना जांच अभियान चल रहा है। टीम फ्यूल से संचालित कंपनियों में रोज पहुंच रही है। वहां यह देखा जा रहा है कि कंपनी प्रतिबंधित फ्यूल से तो संचालित नहीं हो रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अभी तक कोई ऐसा कंपनी नहीं मिला है, जहां प्रतिबंधित फ्यूल जलाया जा रहा हो। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी डेली बुलेटिन के अनुसार शाम चार बजे तक फरीदाबाद में बेहद खराब श्रेणी के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 331 दर्ज किया गया। बेहद प्रदूषण की वजह से बीके अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में आंखों में जलन, आंखों से पानी आने संबंधित समस्या लेकर काफी संख्या में मरीज पहुंचे। सीपीसीबी के अनुसार मंगलवार को शाम चार बजे तक बल्लभगढ़ का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी के साथ 317 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें