फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में टूटी पाइपलाइन से दूषित हो रहा पानी, शिकायत पर नहीं हो रही कोई सुनवाई

Wed, 24 Apr 2019 01:20 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद। 
विज्ञापन
फरीदाबाद में खराब पड़ी पाइपलाइन से जल भराव की समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बड़े इलाके के पेय जलापूर्ति करने वाली रेनीवेल पाइपलाइन दो सप्ताह से अधिक समय से टूटी पड़ी है। जलापूर्ति के समय इस पाइपलाइन से पानी बह कर जमीन पर इकट्ठा हो जाता है।
विज्ञापन


आपूर्ति बंद होने के बाद यह गंदा पानी रिसकर फिर से पाइपलाइन में चला जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, मगर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। 

खेड़ी पुल निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि जलापूर्ति के लिए वर्ष 2013-14 में जेएनएनयूआरएम के तहत रेनीवेल स्थापित किए गए थे। यमुना नदी के तट पर बनाए गए इन रेनीवेल से पाइपलाइन के जरिए बूस्टर तक पहुंचाया जाता है और बूस्टर से शहर में पानी आपूर्ति की जाती है।

 

विज्ञापन

सेक्टर-18 खेड़ी पुल के पास टूटी है रेनीवेल की पाइपलाइन 

उनके अनुसार सेक्टर 18 में खेड़ीपुल के पास रेनीवेल पाइपलाइन में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से लीकेज है। जलापूर्ति के समय यहां पाइपलाइन से काफी तेज धार में पानी निकलता है, जलापूर्ति बंद होने के बाद यही पानी पाइपलाइन में लौट जाता है।

सेक्टर-18 की मोनिका मल्होत्रा कहती हैं कि पाइपलाइन टूटने की शिकायत कई बार की गई लेकिन आज तक निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

कार्यकारी अभियंता विजय ढाका ने बताया कि पाइपलाइन टूटी होने की शिकायत उन तक नहीं पहुंची, जानकारी आई है कनिष्ठ अभियंता को तुरंत लीकेज दुरुस्त करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें