फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी छवि वाले को कैंसे सौंप दे देश ,जज्बा फाउंडेशन ने नाटक के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता संदेश

Wed, 24 Apr 2019 12:49 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो फरीदाबाद
विज्ञापन
वोटिग के लिए जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपके क्षेत्र से उम्मीदवार कौन है। उसकी शिक्षा कितनी है। उसकी संपत्ति कितनी है। कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह सभी प्रश्न हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत मायने रखते हैं, 

विज्ञापन

मगर दुर्भाग्य की बात यह है कि जब हम अपना जन प्रतिनिधि का चयन करते है तब हम इन प्रश्नों को बिल्कुल भी तबज्जो नहीं देते। जातिवाद, सांप्रदायिकता, झूठे वादे, लालच आदि की चपेट में आकर अपने मत से गलत प्रतिनिधि चुन लेते हैं। जज्बा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने मतदान के प्रति जागरूकता के लिए एक लघुनाटिका के माध्यम से यह संदेश दिया। 

इस लघुनाटिका का आयोजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर किया गया। इसमें लोगों को बताया कि आने वाली 12 मई को हरियाणा लोकसभा की सभी सीटों और देश के विभिन्न राज्यों में छठे चरण का मतदान होना है। 
विज्ञापन


इस दौरान अपने मत का सही ढंग से प्रयोग करने की सलाह लोगों को दी गई। नाटिका का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को धर्म, जाति, समुदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए प्रतिनिधि चुनने का संदेश देना था। छात्रों ने बताया कि देश भर के 48 सांसदों पर महिला छेड़छाड़, बलात्कार, भ्रष्टाचार, जैसे संगीन मुकदमें दर्ज हैं। 

लघु नाटिका के माध्यम से छात्रों ने सभी से यह प्रश्न किया कि जब आप आपराधिक प्रवृति वाले व्यक्ति को अपनी बेटी नहीं देते हैं तो फिर अपने देश की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्तियों के हाथ में कैसे दे सकते हैं।
 

जज्बा फाउंडेशन से हिमांशु व आदित्य झा ने बताया कि वह शहर के विभिन्न स्थानों जैसे पार्क, रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्थल आदि पर लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। लघु नाटिका करने वाले छात्रों में आदित्य झा, शरद, नर्वदा, हेमंत, हिमांशु, अभिषेक देशवाल, संजय व डॉ. राकेश पाठक, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें