फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड ने ही परिवार को बंधक बनाकर डाली थी डकैती, जुए में 80 लाख हारने के बाद चार बार ये काम भी किया

Wed, 19 Aug 2020 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड ने डाली घर में डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के सूरजकुंड के ग्रीनफील्ड कॉलोनी में 16 अगस्त की रात गोल्डी राजीव के परिवार को बंधक बनाकर डकैती मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया है। तीनों आरोपी मंजीत उर्फ सूरड़ा, सुरेंद्र उर्फ चैंगो, राजेश उर्फ नीटू गांव मनाना समालखा जिला पानीपत के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


तीनों आरोपी जुए में 80 लाख रुपये हारने के बाद डकैती की योजना बनाकर ग्रीनफील्ड कॉलोनी के एक घर पर धावा बोला था। जहां से सोने के आभूषण, मोबाइल फोन व कंप्यूटर की हार्ड डिस्क लेकर फरार हो गए थे। इससे पहले आरोपियों ने चार बार राजीव के भांजे को अगवा करने का भी प्रयास कर चुके थे। पुलिस इन्हें आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर आभूषण व हथियार बरामद करेगी।

पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने बताया कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी विमल राय को सौंपी गई थी। जिसने पीड़ित परिवार से पूछताछ के बाद मिले सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 घंटे में मामले का पर्दाफाश कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मंजीत अपने साले मनोज के साथ एनसीआर के फरीदाबाद व गुरुग्राम में बाउंसर की नौकरी कर चुका है। वह फरीदाबाद के ओमेक्स सोसायटी में भी बाउंसर की नौकरी कर चुका है।

पहले गोल्डी राजीव भी ओमेक्स सोसायटी में ही रहते थे। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में मकान खरीदा तो आरोपी मंजीत को लगा कि इनके पास दो से ढाई करोड़ रुपये मिल जाएंगे। जिससे जुए में हारे हुए पैसों की भरपाई हो जाएगी व कुछ पैसे बच भी जाएंगे। इस वारदात में उसने अपने लाईसेंसी पिस्तौल का उपयोग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें